सडक निर्माण में घटिया सामाग्री का हो रहा है उपयोग | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​सडक निर्माण में घटिया सामाग्री का हो रहा है उपयोग | New India Timesरायबरेली जिला के शिवगढ़ विकास क्षेत्र के संपर्क मार्ग ढोढवापुर से बछरावां रोड तक 2 किलो मीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें विभाग द्वारा डस्ट के स्थान पर मिट्टी डालने को लेकर ग्रामीणों ने  हंगामा करते हुए फोन से जिलाधिकारी से शिकायत की। 

विदित हो कि विकास क्षेत्र के ढोढवा पुर मार्ग से दो किलोमीटर बछरावा तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सडक निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मानक को दरकिनार कर  मानक की धज्जियां उड़ाते हुए बीती रात सड़क निर्माण में डस्ट के स्थान पर मिट्टी डाली गई जिसको लेकर बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने दूरभाष से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि मानक के हिसाब से अगर रोड में डामर नहीं डाला गया तो हम निर्माण नहीं होने देंगे। विरोध कर रहे सूर्यपाल वर्मा , रामनाथ वर्मा , राम महेश पाल, दिनेश पटेल व दिनेश प्रधान ढोढवापुर सहित ग्रामीणों में इसको लेकर काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मानक के हिसाब से सडक नहीं बनी तो आंदोलन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version