हिंदी पखवाड़ा के तहत केशव इंटरनेशनल स्कूल में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हिंदी पखवाड़ा के तहत केशव इंटरनेशनल स्कूल में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

केशव इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत “राष्ट्रनिर्माण में हिंदी भाषा का महत्व” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजना मुवेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी भाषा बोलने से हमारे सभी आंतरिक अंगों का व्यायाम होता है और हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए।

हिंदी पखवाड़ा के तहत केशव इंटरनेशनल स्कूल में संगोष्ठी का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंबिका तवली ने की हिंदी भाषा के महत्व पर रचिता पचाया द्वारा एक सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। जिसने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका चौहान ने किया, तो धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक देवीलाल डामोर द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शालू जैन ने जानकारी दी कि हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न कक्षा-वार गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं जिनमें श्रुतिलेख, कहानी वाचन, कविता वाचन, सुलेख प्रतियोगिता, निबंध लेखन, और रचनात्मक लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सृजनशीलता को बढ़ावा देना है। विद्यालय के संचालक ओम शर्मा ने कहा “हिंदी पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाने का एक उत्तम माध्यम हैं। शारदा समूह समन्वयक श्रीमती अंबिका तवली ने उद्बोधन में कहा हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की वाहक है। इसे आदर देना और आत्मसात करना हम सबका कर्तव्य है।

उप-प्राचार्य जितेंद्र खतेड़िय ने कहा, हिंदी भाषा हमारी एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को प्रकट किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version