पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। उक्त के तारतम्य में दिनांक 10-09-2024 को दिन में करीबन 11:30 बजे थाना अमझेरा पुलिस को मुखबिर द्वारा एक सफेद कार मारुती सुजुकी विटारा ब्रेज़ा मांगोद फाटे से अमझेरा की तरफ अवैध शराब परिवहन कर आने कि सूचना मिली।
मुखबीर कि सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर तत्काल, थाना अमझेरा की टीम राजपुरा पहुँची जहाँ मुखबिर द्वारा बतायी गयी सफेद कार वाहन क्रमांक MP-09 CT-7752 दिखी वहां पर टीम द्वारा रोड को घेराबंदी किया तो वाहन चालक सुल्तानपुर रोड तरफ भगा जिसका पीछा करते गणियारा फाटा पर उक्त वाहन को मोड़ते समय मील के पत्थर से टकरा गयी व अवैध शराब भरे वाहन को आरोपी चालक वहीं छोड़कर भाग गया। उक्त ब्रेजा वाहन में भरी अवैध शराब बोल्ट स्ट्रांग बीयर कि 22 पेटिया लेमाउण्ट बीयर कि 6 पेटी , मदिरा प्लेन कि 1 पेटी कुल 29 पेटिया व वाहन ब्रेजा कार जप्त कि गयी है। (थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक. 421/10.09.2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज किया गया है)।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी.महोदय श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम थाना अमझेरा ने अवैध शराब व वाहन जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है। कुल–345 बल्क लीटर शराब किमती करीबन 105800/- रुपये।
जप्त वाहन व मोबाइल:-
A. मारुती सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार क्र0– MP-09 CT- 7752 (किमती-10 लाख रुपये)।
