भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म दिवस मनाया गया गौरव दिवस के रूप में | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म दिवस मनाया गया गौरव दिवस के रूप में | New India Times

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का 137वां जन्म दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी ने गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि गोविंद बल्लभ पंत जन्म 10 सितंबर 1887 में जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड में हुआ था। काकोरी ट्रेन एक्शन में भारत की तरफ से वकालत की थी।

उन्होंने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि वह स्वतंत्रता सेनानी, प्रधानमंत्री संयुक्त प्रान्त सन् 1937 से 1939, प्रथम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सन् 1946 से 1954, गृहमंत्री भारत सरकार सन् 1955 से 1961 तक रहे। भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन साइमन कमीशन वापस जाओ आदि आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पन्त जी के कर्तव्य एवं व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि इस जयंती पर सभी कर्मचारी अधिकारी अपने कार्यो को अच्छे से करने के लिये प्रेरणा ले। गोविंद बल्लभ पंत ने देश और समाज को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों में सुधार करें तभी सच्ची पुष्पांजलि होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version