डूब प्रभावित खाल खांडवी में कलेक्टर ने किया दौरा, संवेदनशील होकर राहत शिविर लगाकर प्रतिस्थापन के कार्य करें: कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

डूब प्रभावित खाल खांडवी में कलेक्टर ने किया दौरा, संवेदनशील होकर राहत शिविर लगाकर प्रतिस्थापन के कार्य करें: कलेक्टर | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मेघनगर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खाल खांडवी ग्राम में तालाब की पाल टूटने से हुए नुकसान का जायज़ा लिया गया। कलेक्टर द्वारा डूब प्रभावित क्षेत्र के घरों का निरीक्षण किया, पानी के कारण प्रभावित घरों में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना पाया गया।

डूब प्रभावित खाल खांडवी में कलेक्टर ने किया दौरा, संवेदनशील होकर राहत शिविर लगाकर प्रतिस्थापन के कार्य करें: कलेक्टर | New India Times

समस्त डूब प्रभावित घरों में होने वाले नुकसान का आरबी सी 6 4 प्रकरण के माध्यम से मुआवजा प्रकरण 3 दिवस के भीतर स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया, इसी के साथ एसडीएम मेघनगर को राहत शिविर लगाया जाकर समस्त प्रभावित लोगों के भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था नजदीकी स्कूल एवं पंचायत भवन में किए जाने हेतु निर्देशित किया।

डूब प्रभावित खाल खांडवी में कलेक्टर ने किया दौरा, संवेदनशील होकर राहत शिविर लगाकर प्रतिस्थापन के कार्य करें: कलेक्टर | New India Times

इसी के साथ समस्त जमीनी अमले की तैनाती हेतु मुस्तैदी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया जिसके की किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो।अतिवृष्टि होने से इंदौर से एसडीईआरफ की एक टुकड़ी बुलवाई गई है जिसकी तैनाती विकेंद्रीकृत कर समस्त अनुविभाग स्तर पर की गई है जिससे रिस्पॉन्स टाइम कम रहे। सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए जिले में जनहानि का एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version