सीएम के कार्यक्रम को लेकर के श्रम मंत्री ने डीएम, एसपी के साथ लिया लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी का जायजा | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;​सीएम के कार्यक्रम को लेकर के श्रम मंत्री ने डीएम, एसपी के साथ लिया लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी का जायजा | New India Timesबिहार के लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी पर नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय स्थित लाल पहाड़ी पर पहुंचे और जिला प्रशासन से तैयारी संबंधि पूछताछ कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।​सीएम के कार्यक्रम को लेकर के श्रम मंत्री ने डीएम, एसपी के साथ लिया लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी का जायजा | New India Timesज्ञात हो कि बिहार के श्रममंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री से लाली पहाड़ी को ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल बनाने की मांग की थी क्योंकि श्रम मंत्री श्री सिन्हा को पहाड़ी पर से कुछ पुरातात्विक अवशेष मिलने की खबर हुई थी, जिससे उन्हें यह लगा कि यह स्थल ऐतिहासिक होगा। इसे लेकर इसकी विस्तृत खुदाई की मांग उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की थी। 

श्रममंत्री विजय कुमार सिन्हा की मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मानते हुए वहां की विस्तृत खुदाई करने के लिए आदेश दे दिये। 
इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लखीसराय के लाल पहाड़ी पर जाएंगे और वहां पर खुदाई से निकले पुरातात्विक अवशेष, वहां की धरोहर , ऐतिहासिक लाली पहाड़ी स्थल का अवलोकन करेंगे। 
CM के कार्यक्रम के पहले ही श्रममंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वहां के स्थलों का जायजा लिया और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जायजा लेने गये श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अगुवाई में नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान,जद यू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल, जद यू नेता सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।​सीएम के कार्यक्रम को लेकर के श्रम मंत्री ने डीएम, एसपी के साथ लिया लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी का जायजा | New India Timesकार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर, एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ पंकज कुमार, डीडीसी विनय कुमार मंडल, डीएलएओ राजेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार , डीसीएलआर नीरज कुमार, न पं कार्यपालक संतोष कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक मो. शमीम अख्तर , सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के लिए वहां के लोगों ने श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी का आभार व्यक्त किया है एवं लोगों ने आशा व्यक्त कि है कि इनके कार्यकाल में निश्चित रूप से यह स्थल ऐतिहासिक एवं पर्यटक होगा।
ऐतिहासिक पर्यटक होने की उम्मीद को लेकर के वहां के लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। निश्चित रूप से श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी का यह प्रयास काफी सराहनीय एवं ऐतिहासिक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version