बुलडाणा ज़िले में कालाबाज़ारी में जाने वाला 75 क्विंटल राशन का अनाज जप्त, एसडीपीओ महामुनि की कार्रवाई | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​
बुलडाणा ज़िले में कालाबाज़ारी में जाने वाला 75 क्विंटल राशन का अनाज जप्त, एसडीपीओ महामुनि की कार्रवाई | New India Timesमलकापुर तहसील अंतर्गत के ग्राम पिंपलखुटा में राशन का अनाज एक गोठे में कालाबाजारी के उददेश से रखा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मार कर तकरीबन 75 क्विंटल राशन का अनाज जब्त किया है। ​बुलडाणा ज़िले में कालाबाज़ारी में जाने वाला 75 क्विंटल राशन का अनाज जप्त, एसडीपीओ महामुनि की कार्रवाई | New India Timesबुलढाणा एसडीपीओ बी.बी. महामुनी को गुप्त जानकारी मिली की,ग्राम पिंपलखुटा में कालाबाजारी के लिए राशन का अनाज लाकर एक गोठे में रखा गया है. इस जानकारी के बाद एसडीपीओ के एक दल ने इस स्थान पर कल दोपहर में छापामारा जहां से  60 क्विंटल चावल व 15 क्विंटल गेंहू ऐसा कुल 75 क्विंटल अनाज पुलिस के हात लगा. खास बात यह है कि, अनाज को कालाबाजारी में ले जाने से पहले उसकी सरकारी बोरियां बदलकर खाद की बोरियां में अनाज रखा हुआ था.  बुलडाणा ज़िले में कालाबाज़ारी में जाने वाला 75 क्विंटल राशन का अनाज जप्त, एसडीपीओ महामुनि की कार्रवाई | New India Timesकल देर शाम पुलिस ने जब्त किया हुआ माल बोराखेडी पुलिस थाने में लाने के बाद उसे मोताला के सरकारी गोदाम में जमा कर दिया है. इस मामले में पीएसआय मुकुंद देशमुख की शिकायत पर राशन तस्कर आरोपी पांडुरंग भीमराव लांडे  (38), निवासी पिंपलखुटा के खिलाफ जिवनावश्यक वस्तू अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. जब्त किए गए अनाज की किंमत 90 हजार रुपए आंकी गई है.  इस कारवाई  में थानेदार  ए.बी. भामरे, एसडीपीओ दल के काले, तारकसे, राठोड, आदी का समावेश था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version