अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ लोकसभा से सांसद धर्मेंद्र यादव का मथुरा आगमन हुआ सभी समाजवादी साथियों में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया तथा इस मौके पर सांसद ने कालिंदी ग्रीन कॉलोनी स्थित कार्यालय पर वृक्षारोपण करते हुए कहा, प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता और नेताओं की जिम्मेदारी है मान सम्मान और स्वाभिमान संविधान की रक्षा के लिए पीडीए को एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सोपनी होगी और भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकना होगा जिस तरीके से लगातार प्रदेश की कानूनी व्यवस्था मां बहन बेटियों की इज्जत भारतीय जनता पार्टी सरकार में सुरक्षित नहीं।
ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा हो। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने माननीय सांसद का चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा संचालन जिला महासचिव सुभाष पाल ने किया। वरिष्ठ नेता प्रहलाद यादव, रवि यादव, डॉक्टर अबरार हुसैन, विभोर गौतम, मुन्ना मलिक, मनीष अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, सचिन पहलवान, काले खान, साबिर कमरुद्दीन, मलिक सतीश पटेल उपस्थित रहे।

