चोरी का एक अभियुक्त चढ़ा थाना इटवा पुलिस के हत्थे, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 3 अदद टुल्लू पम्प हुए बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया माननीय न्यायालय | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

चोरी का एक अभियुक्त चढ़ा थाना इटवा पुलिस के हत्थे, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 3 अदद टुल्लू पम्प हुए बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया माननीय न्यायालय | New India Times

सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री प्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक इटवा के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस द्वारा आज दिनांक 09/09/2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2024 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त को मय चोरी किये गये माल के साथ अकड़ारी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पुर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01. मिन्टू पुत्र लवकुश निवासी गिरधरपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।

बरामदगी का विवरण:-
01. तीन अदद टुल्लू पम्प।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01. उ0नि0 काशीनाथ यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।
02. आ0 श्यामसुन्दर भारती थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।
03. आ0 अमित सिंह थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article