निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर किया गया आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लिया लाभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर किया गया आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लिया लाभ | New India Times

मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग झाबुआ एवं ज़िला अस्पताल झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन त्रिपुरा हॉस्पिटल में किया गया। जिसमें झाबुआ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर किया गया आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लिया लाभ | New India Times

इस शिविर में जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या पायी गयी उन्हें जिला अस्पताल झाबुआ में आँखों के ऑपरेशन के लिए सलाह दी गई। शिविर में जिला चिकत्सालय से आए नेत्र चिकित्सक सहायक राजेश राजदान, दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र जोशी एवं निलेश भूरिया द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर किया गया आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लिया लाभ | New India Times

शिविर की जानकारी देते हुए संस्था संचालक ओम शर्मा ने बताया की जिले के प्रथम नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रैक्टिकल ज्ञान के साथ-साथ उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनकी समस्याओं को समझने का अवसर मिले इस उद्देश्य से संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिनमें नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के निवासी भी स्वास्थ्य लाभ लेते हैं, जैसे के शिविर में ही लगभग 20 लोगों को स्वयं के मोतियाबिंद के बारे में पता चला जिसका वे ऑपरेशन करवा सकते हैं।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर किया गया आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लिया लाभ | New India Times

सामान्य रूप से ग्रामीण लोग लापरवाही के चलते अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीर रूप धारण करने तक अनदेखा करते हैं, ऐसे लोगों के लिए ये शिविर अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होते हैं। शिविर में सेवा देने के लिए जिला चिकित्सालय से आने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने संस्था सीईओ श्रीमती अम्बिका टवली, मकरंद आचार्य एवं संस्था के समस्त स्टॉफ का योगदान रहा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article