आगरा पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज | New India Times

आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT;​

उत्तर प्रदेश की पुलिस का एक बार फिर खौफनाक चेहरा सामने आया है। आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की न्यू आगरा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर और उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों ने इतनी बुरी तरह पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।​आगरा पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज | New India Timesऑल इण्डिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन आगरा के जिला सदर मुहम्मद इदरीस अली ने NIT संवाददाता को बताया कि थाना न्यू आगरा पुलिस ने जुगनू सिंह पुत्र सूरज सिंह, पता शारदा बिहार बोदला आगरा को कल दिनांक 23/11/2017 को शाम तकरीबन 4:30 एक सिपाही थाना जगदीश पूरा को साथ लेकर 2 पुलिस वाले थाना न्यू आगरा के साथ जुगनू को घर से लेकर मारपीट करते हुए थाना न्यू आगरा ले गई, उसके बाद उन्होंने जुगनू को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेशर्मी की हद करते हुए मृतक के घर वालों को सूचना भी नहीं दी बल्कि बॉडी को पोस्टमार्टम गृह में लावारिस में डाल कर भाग गए। ​

जब सुबह 10:30 बजे जनाब इमरान सैफी साहब का फोन आया तब आगरा के सदर मुहम्मद इदरीस अली साहब पोस्टमार्टम गृह जा उस पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद सीओ से मुलाक़ात की। सीओ ने तहरीर लेकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।​आगरा पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज | New India Timesजगदीशपुरा थाना पुलिस ने पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, थाना न्यू आगरा पुलिस थाना, कांस्टेबल मनोज बोदला चौकी थाना जगदीशपुरा और एक अन्य के खिलाफ  एफआईआर नंबर-1094/ 2017,  धारा- 147, 452, 302, 201, 120बी, 364 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

Exit mobile version