संदीप शुकला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बी डी शर्मा की भतीजी डॉ बबीता के शादी समारोह में शामिल हुए।
श्री चौहान ने यहाँ रंगमहल गार्डन पहुंचकर वर-वधु को आशिर्वाद दिया एवं सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया और राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा भी मुख्यमंत्री के साथ वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
