सेवा मैत्री क्लब बुरहानपुर ने किया रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवा मैत्री क्लब बुरहानपुर ने किया रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान | New India Times

भारत में हर साल 05 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सेवा मैत्री क्लब बुरहानपुर द्वारा रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान किया गया। शहर के रास्तीपुरा हिंदी प्राथमिक शाला के रिटायर्ड प्रिंसिपल नारायण सिंह ठाकुर, नागझिरी  हिंदी प्राथमिक शाला के शिक्षक धन्न्नु नवलखे, सावित्री फुले कन्याशाला स्कूल से रिटायर्ड मैडम मुशफेका बोहरा, मंडी उर्दू शाला से रिटायर्ड रफीक कमल का शाल श्रीफल और मोतियों की माला पहना कर सम्मान किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

शिक्षक हमारे जीवन के गुरु होते हैं, जो हमें सिखाते हैं कि भविष्य में किस तरह हमें अच्छे इंसान बनना चाहिए। अच्छी पढ़ाई कर के अपना भविष्य बनाना चाहिए एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर सेवा मित्र क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद्रा, सचिन रफ़त आसिफ़ ख़ान, कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, मनोरमा एच शर्मा, डॉक्टर फौज़िया सोडा वाला, सैय्यदा सुमेरा अली, सुहानी ठाकुर,आशा दलाल आदि मेंबर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article