मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वर्गीय पिता श्री पूनमचंद यादव के उठावना पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री के पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाक़ात की। उन्हें सांत्वना देते बुरहानपुर आने का न्यौता दिया। उक्त जानकारी भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी बुरहानपुर संजय वारुड़े, एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी बुरहानपुर राकेश पूर्वे ने दी।

