न्यायालय परिसर से लॉकअप की जाली तोड़कर फरार हुए दोहरे हत्या का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रिंकू रैकवार गिरफ्तार | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी ( यूपी),  NIT; ​न्यायालय परिसर से लॉकअप की जाली तोड़कर फरार हुए दोहरे हत्या का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रिंकू रैकवार गिरफ्तार | New India Times5 अक्टूबर को झांसी कीकचहरी स्थित न्यायालय परिसर से लॉकअप की जाली तोड़कर फरार हुए दोहरे हत्या का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रिंकू रैकवार को आज झांसी की स्वाट टीम समेत बड़ागांव नवाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस अपराधी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था , जिसके बाद पुलिस को इस अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।​न्यायालय परिसर से लॉकअप की जाली तोड़कर फरार हुए दोहरे हत्या का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रिंकू रैकवार गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र का निवासी रिंकू उर्फ राम प्रकाश रायकवार को बीती 5 अक्टूबर को पेशी के लिए झांसी की कचहरी न्यायालय लाया गया था। जिसके बाद उसको यहां स्थित लॉकअप में बंद कर दिया गया था । यहा से जाली तोड़कर रिंकू और 5 अपराधी भाग खड़े हुए थे । फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, और सीओ सिटी के निर्देशन में नवाबाद पुलिस और बड़ागांव थाना पुलिस समेत स्वाट टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। तभी आज पुलिस को सूचना मिलते ही । सूचना के आधार पर आज पुलिस ने उक्त खूंखार जिस पर 25000 का ईनाम था उस बदमाश को धर दबोचा । बताया जा रहा है कि उत्तर हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर झांसी जनपद के ही विभिन्न थानों में दर्जन भर मामले दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version