पुलिस थाने में शांति समिति की आगामी त्यौहार मनाए जाने के संबंध में की गई बैठक आयोजित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस थाने में शांति समिति की आगामी त्यौहार मनाए जाने के संबंध में की गई बैठक आयोजित | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने में  शांति समिति की बैठक  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी पर पर्युषण पर्व और ईद मिलादुन्नबी पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान गणेश चतुर्थी पर्व पर साफ सफाई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराए जाने के साथ-साथ विसर्जन स्थल पर व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए गए।विद्युत विभाग के अधिकारी रहे नदारद  शांति समिति की बैठक में विद्युत विभाग के एई एवं जेई की अनुपस्थिति विशेष चर्चा का केंद्र रही जहां पर अनुभाग्य अधिकारी राजस्व द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अधिकारियों के बिना बैठक में उपस्थित न होने संबंधी बात कही गई साथ ही आगामी समय में यदि अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं तो उचित कार्रवाई की बात भी कही गई।

पुलिस थाने में शांति समिति की आगामी त्यौहार मनाए जाने के संबंध में की गई बैठक आयोजित | New India Times

विद्युत विभाग के अधिकारी रहे नदारद  शांति समिति की बैठक में विद्युत विभाग के एई एवं जेई की अनुपस्थिति विशेष चर्चा का केंद्र रही जहां पर अनुभाग्य अधिकारी राजस्व द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अधिकारियों के बिना बैठक में उपस्थित न होने संबंधी बात कही गई साथ ही आगामी समय में यदि अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं तो उचित कार्रवाई की बात भी कही गई।

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार शांति समिति की बैठक में अनुपस्थित रहना नगर वासियों के लिए भी विशेष चर्चा का विषय रहा जहां पर लगातार विद्युत व्यवस्थाएं बाधित होना और सुचारु करने में घंटा समय लगते की भी शिकायत बैठक के दौरान की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, थाना प्रभारी राकेश बघेल, नायब तहसीलदार सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article