मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, गोली लगने से सिपाही भी हुआ घायल। दो, महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर रविंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, उ0 नि0 अवनीश पुंडीर, उ0 नि0 देशराज सिंह,महिला उ0 नि0 प्रभा, रितेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी, खालिद हुसैन, सचिन आदि पुलिस टीम ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अंटा में लालू के मकान पर देर रात छापा मार कार्रवाई की जिसमें प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके पर दो महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। संजय कुमार एसपी सिटी, सौभ्या पाण्डे सीओ सिटी ने देर रति भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण।
घटना के 6 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर शाबाजनगर के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी तौहिद उर्फ मुन्ना के पैर में गोरी लगी और एक सिपाही भी गोली लगने जख्मी हुआ, पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तोहिद उर्फ मुन्ना, मोअज्जम, मुजीब, शाहीन,रूबी किया गिरफ्तार, पांचों आरोपियों को भेजा जेल।शेष आरोपियों की तलाश जारी।

