संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

आगामीं त्यौहारों गणेश चतुर्थी एवं ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर नगर अमानगंज के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति बैठक के माध्यम से थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, गणेश उत्सव आयोजित करनें वाली टीमों एवं ईद उल मिलादुन्नबी पर आयोजित करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर सीधी बात की। बैठक में उपस्थित जनों ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों पर नगर में समुचित साफ सफाई व्यवस्था, लाईट व्यवस्था, गणेश पंडालों की सुरक्षा के साथ साथ गणेश विसर्जन में नदी घाट पर पुलिस बल की उपस्थिति आदि की मांग की एवं इस संबंध में अपने अपने सुझाव दिये।बैठक में उपस्थित नगर परिषद सीएमओ ने साफ सफाई व्यवस्था का पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि हमारा प्रयास नगर को साफ स्वच्छ रखने का है, साथ ही नगर वासियों से अपील भी की है कि कचरा कचरा वाहन में ही डालें, नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग से उपस्थित द्वारी सर्कल के नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया एवं सुनवानी सर्कल के नायब तहसीलदार सांड्या जी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित नगर परिषद सीएमओ ने साफ सफाई व्यवस्था का पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि हमारा प्रयास नगर को साफ स्वच्छ रखने का है, साथ ही नगर वासियों से अपील भी की है कि कचरा कचरा वाहन में ही डालें, नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग से उपस्थित द्वारी सर्कल के नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया एवं सुनवानी सर्कल के नायब तहसीलदार सांड्या जी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया ने शासन की गाईड लाईन बताते हुए कहा कि विसर्जन रात्रि 10 बजे तक संपन्न होना सुनिश्चित किया गया है साथ ही डीजे की परमीशन एसडीएम साहब से लेकर ही डीजे बजाया जायेगा। उन्होंने आगामी त्यौहारों को लेकर सभी नगर वासियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सौहार्द भावना से व शासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए त्यौहार मनायें। बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों सहित वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद मुकेश चौबे, शारदा खटीक, दशरथ गुप्ता, संजय रेजा, कांग्रेश ब्लाक अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत, गजेंद्र राजपूत, प्रदीप अवस्थी, राघव ताम्रकार,फिरोज बल्लू खान, वसीम खान, राजू खान एवं गणमान्य नागरिक, स्थानीय पत्रकार बंधू उपस्थित रहे।

