मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार बालिकाओं के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार बालिकाओं के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत | New India Times

झाबुआ जिले में 2 सितम्बर शाम को अनास नदी, फलिया पिपलिया काकराडूंगर (ग्राम ढेबर) में एक ही परिवार के 05 व्यक्तियों द्वारा स्टॉप डैम के ऊपर से  नदी पार करने का प्रयास किया गया। परिवार के तीन व्यस्क सदस्य व दो बालिकायें थी। दोनों बालिकायें कु.कब्बू पिता सुकिया पारगी निवासी तालादरा (उम्र 16 वर्ष) व कु.माया पिता राकेश मकवाना निवासी अमरपुरा (उम्र 5 वर्ष), अपने परिवार के सदस्यों के साथ नदी पार करते समय, पानी का प्रवाह अचानक से तेज होने से बह गई।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार बालिकाओं के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत | New India Times

प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम के माध्यम सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें एक बालिका कु.कब्बू पिता सुकिया पारगी निवासी तालादरा (उम्र 16 वर्ष) का शव प्राप्त किया जा चुका है और सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। दोनों बालिकाओं के परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से तत्काल 20,000-20,000 की आर्थिक सहायता जारी की गई है और दोनों का आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख का आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाया जा कर राशि स्वीकृत कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article