रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले में प्रति मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड स्तर पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुवात की गई है।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को मेघनगर में जनसुनवाई ली गई। जनसुनवाई में आवेदक ग्राम जामदा निवासीगण ग्राम पंचायत जामदा द्वारा ग्राम जामदा की सड़क पुरी तरह से खराब होने के कारण ग्रामवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक रूपसिंह निवासी ग्राम पंचायत बड़ा घोसलिया द्वारा बताया गया कि प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल बड़ा घोसलिया में बालक-बालिकाओं की बैठक व्यवस्था के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त ग्रामवासी ग्राम बेड़ावली विकासखण्ड मेघनगर द्वारा बताया गया कि शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक पर्वत सिंह चौहान ग्राम पंचायत रम्भापुर में उनकी पत्नी का आंगनवाड़ी के पद पर चयन हुआ है आवेदक कों गली गलोच करने के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग, तहसीलदार मेघनगर और सीएमओ मेघनगर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नल-जल योजना से सम्बन्धित शिकायतों के मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान को नल जल योजना का वेरिफिकेशन ग्रामीण विकास से करवाये जाने हेतु और कुछ परियोजना का स्वयं निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी की साथ पीपलखूंटा में पंचायत को नल जल योजना का हेण्डऑवर 1 वर्ष से अधिक समय होने पर भी संचालन ना होने की स्थिति मे सीईओ जनपद पंचायत एवं सचिव को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये गये। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर को नियमित रूप से जनसुनवाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सीईटीपी के संचालन के सम्बंध में आयी शिकायत के सम्बन्ध मे प्लांट के आस पास एमपीआईडीसी से समन्वय कर कैमरा इनस्टॉल करवाया जा रहा है जो आने वाले 10 दिवसों मे चालु हो जाएगा। मेघनगर वार्ड नंबर 1 पार्षद श्रीमती शायदा भाबर एवं वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड में नाली निर्माण रोड़ निमार्ण वार्ड में फैली गंदगी को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया है।
इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 108 आवेदन आए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी एवं समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
