खुनियांव ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी हुए शामिल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खुनियांव ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी हुए शामिल | New India Times

इटवा तहसील अंतर्गत खुनियांव ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम में डॉ सतीश द्विवेदी शामिल होकर मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की और सभी से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। डॉ द्विवेदी ने कहा कि 2014 में केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सबको प्रधानमंत्री आवास, हर घर बिजली, हर घर नल से जल, सबको निःशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हर घर गैस चूल्हा, हर गरीब को निःशुल्क राशन सहित सैकड़ों गरीब कल्याण योजनाओं के कारण लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। कृषि, उद्योग, व्यापार, सेवा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों से आधी आबादी की दशा में क्रांतिकारी सुधार हुआ है।कौशल विकास की योजनाओं का लाभ उठाकर देश के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इतना ही नहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के कारण पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरिशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी खुनियांव श्री राजेन्द्र दुबे, दलसिंगार दुबे, राज किशोर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर श्री अजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा श्री विकास जायसवाल, जिला मंत्री श्री कृष्णा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रदीप कसौधन, मंडल अध्यक्ष खुनियांव श्री राजेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष इटवा, श्री दीप नारायण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बेलवा श्री राम सूरत चौरसिया, प्रधान संघ के बस्ती मंडल के अध्यक्ष श्री व्यास जी पाण्डेय, खुनियांव ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री विजय पांडेय, सुधीर पाठक, बिंदु सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, प्रकाश चंद्र चौधरी, अमित दुबे, राजेंद्र दुबे, जय प्रकाश पाण्डेय, शत्रुधन पाण्डेय, लवकुश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version