महेश शर्मा लगातार तीसरी बार बने लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

महेश शर्मा लगातार तीसरी बार बने लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष | New India Times

बागपत नगर में लायंस क्लब बागपत का 44 वॉं अधिष्ठापन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिष्ठापन समारोह में लायंस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश शर्मा और उनकी कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह हुआ। बागपत के प्रमुख समाजसेवी महेश शर्मा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध लायंस क्लब बागपत का अध्यक्ष चुना गया है। लायन महेश शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब बागपत ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभायेंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब बागपत के नये सदस्यों को शपथ दिलायी गयी और उनका सम्मान किया गया। बागपत के ईंट भट्टा कारोबारी और नवीन सदस्य नीरज नैन ने कहा कि लायंस क्लब निस्वार्थ भाव से पूरे विश्व में सेवा कार्य करता है। कहा कि वे आज इस संस्था का हिस्सा बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। लायंस क्लब बागपत के उपसचिव एवं पूर्व प्रधानाचार्य लायन जयपाल शर्मा ने मंच का संचालन किया।

इस अवसर पर राजपाल शर्मा वात्सायन पैलेस वाले, राजेन्द्र यादव, एड़वोकेट परमवीर शर्मा, अजय शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, विपिन यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा, श्रद्धानन्द त्यागी, जेपी गुप्ता, विजयपाल यादव, एमजेएफ गजेन्द्र सिंह बली एड़वोकेट, विनय मित्तल, आलोक भटनागर, अरविन्द संगल, सुशील श्रीवास्तव, पारूल नैन, समय सिंह, अमित शर्मा, अमिता शर्मा, मास्टर बशीर अहमद, ब्रजमोहन गौतम, डाक्टर सुरेश चन्द कौशिक, पंकज गुप्ता टटीरी, विरेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित थे।

    By nit

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Exit mobile version