मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर आदिवासी अंचल आलमोद में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी से जान जोखिम में डालकर हर साल बारिश में आवागमन करना पड़ता है हल्की सी बारिश में नदी नाले उफान पर आ जाते हैं ऐसे में कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक इस समस्या का निदान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की पुलिया पर रोड नहीं है जिसके कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए मेरा करंट की मांग की गई है साथ ही बताया कि कई किलोमीटर तक इसमें लोग आवागमन करने को मजबूर होते हैं। सरकार आदिवासी अंचल में लगातार ध्यान देने की बात कर रही है वहीं इसकी हकीकत जब देखा जाए तो कुछ और ही समझ आती है।अंतिम पंक्ति में बैठे इस ग्रामीण क्षेत्र सड़क सहित कई अन्य सुविधाओं के लिए तरस रहा है ग्रामीणों की मांग है की समस्याओं पर निदान की मांग इन ग्रामीणों द्वारा की गई जिसमें रमेश सकम, लश्मन सकम बालकरम चुन्नूलाल बरेलाल धीरन संगल निराकरण की मांग की है।

