अरशद आब्दी/ रोहित रजक, झांसी (यूपी), NIT;
बुन्देलखंड में झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र से अपहृत हुई किशोरी का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है, जिस कारण परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
झांसी जनपद के बबीना थानान्तर्गत ग्राम सिमरावारी में रहने वाले युवक की बेटी 12 नवम्बर को अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। तभी पता चला कि किशोरी का संजय वाल्मीक, बंटी मिश्रा, गौतम मिश्रा अपहरण कर अपने साथ ले गये। जिसकी जानकारी करने पर धमकाते हुए भगा दिया। परेशान होकर किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी युवकों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।
