आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक पेड़ मां के नाम का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक पेड़ मां के नाम का किया गया आयोजन | New India Times

धार जिले के विकासखंड तिरला अंतर्गत आंगनवाड़ी आमल्याभेरू में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम सिंगार एवं पंच श्री सरदार गिनावा द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया। जिस में आम, नीम, पीपल, बरगद और विभिन्न प्रकार के पौधा का वृक्षारोपण किया गया।

इसी प्रकार एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरला की सरपंच श्रीमती आरती पटेल एवं जनपद पंचायत तिरला के अध्यक्ष श्री सीताराम सिंगार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पौधारोपण किया गया।

इस वृक्षारोपण के दौरान तिरला की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षक श्रीमती रुपाली डावर, सुमन डामोर, ज्योति पाटीदार,सपना परमार, कांता परमार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article