पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने ऐसे वाहन चोरों का खुलासा किया है जो मोटरसाइकिल को चुराने के बाद उसको काट कर अलग-अलग पार्ट्स करके बेच दिया करते थे।

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जुगल किशोर पाल, उo निo अंकित गुप्ता आदि पुलिस टीम ने नूर मोहम्मद जिला हरदोई, धर्मवीर सेहरामऊ दक्षिणी, मोहम्मद आसिफ थाना शाहाबाद जिला हरदोई को गिरफ्तार किया।

इनके पास चोरी की तीन मोटरसाइकिल और वाहन काटने के उपकरण बरामद किए गए। इनका एक  साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया की था थाना रोजा पुलिस ने  चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, ये लोग मोटर साईकिल चोरी कर के उस को काट कर पार्ट्स अलग अलग कर के बेच देते हैं, इनके चौथे साथी की तलाश की जा रही है, वो भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article