मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें निष्क्रिय चार आशाओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश जिला अधिकारी ने दिए। डीएम ने स्वस्थ सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देशित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
डीएम ने ए,ओ,ए, आर द्वारा सी एच, सी और पी,एचसी से अनावश्यक मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई।
डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह को निर्देश दिए की ब्लॉक बार जन्मजात दोष मुक्त बच्चों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इलाज करा कर बच्चों को नया जीवन देने का कार्य किया जाए।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम को निर्देश दिए की पी,सी,पी,एन,डी,टी एक्ट का क्रियावन प्रभावी कर जन्म पूर्व लिंग का निर्धारण करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र को प्रकार के कृत्य में संलिपित पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

