पिता द्वारा पुत्र को शराब पीने से मना करने पर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पिता द्वारा पुत्र को शराब पीने से मना करने पर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट | New India Times

थाना गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम चाईजोत निवासी एक कलयुगी शराबी पुत्र ने अपने पिता को ईंटा फेंकर मार दिया। सीने में गम्भीर चोट लगने से पिता की मौत हो गयी। पिता ने अपने पुत्र को शराब पीने से मना किया था। घटना गुरूवार रात की बतायी जा रही है। गोल्हौरा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम चाईजोत निवासी एक कलयुगी शराबी पुत्र विजय कुमार ने अपने 56 वर्षीय पिता राजकुमार पुत्र रमई को ईंटा फेंकर मार दिया। जिससे सीने में गम्भीर चोट लगने से पिता की मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह ने अपनी टीम के साथ 30 अगस्त 2024 को मु0अ0स0 76/2024 धारा 105,125,352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को चाईजोत गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामकुमार साकिन चाईजोत थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उप नि0 रणविजय सिंह, हे0का0 कपिलदेव बौद्ध, का0 अरविन्द मद्धेशिया शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article