पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर महोदय प्रियंक मिश्र सर के निर्देशानुसार एवं नवागत जिला परियोजना समन्वयक महोदय प्रदीप कुमार खरे तथा डायट प्राचार्य मनोज शुक्ला जी के मार्गदर्शन में NAS 2024 परीक्षा की तैयारी हेतु तिरला ब्लॉक के समस्त संकुलों में शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु बैठक आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30 अगस्त 2024 को संकुल केंद्र कन्या हाई स्कूल तिरला में संकुल प्राचार्य कल्पना नालकर एवं बीआरसी मुकेश सक्सेना के उपस्थिति में संकुल के शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वे NAS परीक्षा का आयोजन दिनांक 19 नवंबर 2024 को सम्पूर्ण जिले एवम् विकासखंड तिरला की चयनित शालाओं में होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 3 री, 6 टी एवं 9 वीं के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर की जांच की जावेगी। उक्त परीक्षा के लिए छात्रों की समझ विकसित करने एवं बेहतर प्रदर्शन कर सके इस हेतु परीक्षा की तैयारी करने हेतु छात्रों का बेसलाइन टेस्ट लेकर छात्रों के कमज़ोर लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान देकर समस्त विद्यालय में तैयारी करवाई जा रही है।
उक्त संकुल स्तरीय बैठक में बीएसी मनोज पाटीदार, नारायण पाटीदार, कमलेश पांडे एवं जन शिक्षक राजेश पाटीदार तथा मुकेश पाटीदार द्वारा भी शिक्षको को संबोधित किया गया। संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का आश्वस्त कराया गया कि वे अपने स्कूलों में समस्त छात्रों को तैयारी करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

