राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र), NIT:

राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन | New India Times

आज धार जिले के सी एम राइज स्कूल तिरला में प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा की मुख्य आतिथ्य में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
प्राचार्य मेडम द्वारा छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेल के संबंध के बारे में जानकारी दी गई।
कहा खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है ,और खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है।
श्री दशरथ सोलंकी द्वारा मेजर ध्यान चंद के जीवन के बारे में बताया गया।
खेल और युवा कल्याण विभाग धार के ब्लॉक समन्वयक श्री खूम सिंह मंडलोई ने वार्षिक खेल कैलेंडर की जानकारी सभी छात्रों को दी।कार्यक्रम का संचालन दशरथ सोलंकी ने किया और आभार खेल शिक्षक सुनील चौहान ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article