फर्जी बंगाली डॉक्टर कर रहा है मलेरिया एवं वायरल फीवर के गंभीर मरीजों तक का इलाज, सागर जिले के देवरी तहसील के ग्राम बारह का है मामला | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

फर्जी बंगाली डॉक्टर कर रहा है मलेरिया एवं वायरल फीवर के गंभीर मरीजों तक का इलाज, सागर जिले के देवरी तहसील के ग्राम बारह का है मामला | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले की तहसील देवरी के ग्राम बारह में फर्जी बंगाली डॉक्टर मिलन विश्वास का बड़े बड़े रोगों के इलाज के नाम पर खेल बड़े जोरों पर चल रहा है। इनके अस्पताल में प्रतिदिन करीव 100 से 200 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जबकि इस डॉक्टर के पास शासन के नियम अनुसार कोई भी डिग्री नहीं है मगर यह डॉक्टर मलेरिया, बायरल फीवर से लेकर बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज करता नजर आ रहा है।

फर्जी बंगाली डॉक्टर कर रहा है मलेरिया एवं वायरल फीवर के गंभीर मरीजों तक का इलाज, सागर जिले के देवरी तहसील के ग्राम बारह का है मामला | New India Times

सरकार एवं शासन प्रशासन लगातार फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ शिकंजा कसता नजर आ रहा है लेकिन उसके बाद भी इन फर्जी डॉक्टरों का खेल बंद नहीं हो रहा है जबकि विगत वर्ष पहले देवरी के एक बंगाली फर्जी डॉक्टर तीन हादसे ऐसे कर चुके हैं जिसमें तीन मरीजों की जान भी जा चुकी है जिसकी जानकारी देवरी के शासन प्रशासन दोनों को है उसके बाद भी बारह ग्राम में खुलेआम फर्जी बंगाली डॉक्टर इलाज करते नजर आ रहे हैं और मरीजों कि जान के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। आये दिन आस पास के ग्रामों के सैकड़ों मरीजों का इलाज कर बड़ी मोटी रकम वसूल रहा है साथ ही बिना डिग्री के हैवी ङोज इंजेक्शन वाटल लगाकर इलाज कर रहा है।

फर्जी बंगाली डॉक्टर कर रहा है मलेरिया एवं वायरल फीवर के गंभीर मरीजों तक का इलाज, सागर जिले के देवरी तहसील के ग्राम बारह का है मामला | New India Times

ग्रामीण जन ने बताया कि यह खेल फर्जी डॉक्टर का लम्बे समय से चल रहा है जबकि देवरी के स्वास्थ विभाग के मेडिकल अधिकारी को जानकारी भी है मगर पता नहीं प्रशासन क्यों नजर-अंदाज करके ऐसे फर्जी बंगाली डॉक्टर को खुले तौर पर छूट देकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का मौका दे रहे हैं। वहीं वर्तमान समय में मलेरिया व वायरल फीवर डेंगू हेजा जैसी गंभीर बीमारियों का प्रकोप जारी है मगर यह फर्जी डिग्री धारी डॉक्टर खुलेआम सैकड़ों बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हैं। गजब है शासन प्रशासन जो ऐसे डॉक्टर को खुली छूट देकर बड़ी घटना के इंतजार में चुप्पी साध के बैठे हुये हैं।

इनका कहना है:-

बारह ग्राम में डाॅक्टर मिलन विश्वास नाम से कोई डिग्री वाला डॉक्टर नहीं है वह फर्जी डॉक्टर है, कल मैं स्टाफ टीम भेजकर ऐसे फर्जी डॉक्टर की अस्पताल को सील कराने की व फर्जी डाॅक्टर द्वारा इलाज करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराने की कार्यवाही करूंगा: आशीष कुमार जैन
बी.एम.ओ. देवरी, सागर।

फर्जी डॉक्टर द्वारा गाम बारह में रोज सैकड़ों मरीजों का इलाज कर जान से खेलने की बात आपके द्वारा जानकारी मिली है, वीएमओ सर से बात करता हूँ ऐसे डाॅक्टर पर सख्त कार्यवाही की जायेगी: संगम पटले, तहसीलदार देवरी।

By nit

Exit mobile version