मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रहने वाले लाई अहमद मिश्रीपुर निवासी के घर देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर गन पॉइंट पर लूटपाट की थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया था। 20 जुलाई की घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
पचन्द्र प्रकाश प्रभारी निरीक्षक शुक्ला थाना रामचन्द्र मिशन, व0उ0नि0 सुन्दरलाल वर्मा, प्रशिक्षु उ0नि0 विवेक कुमार आदि पुलिस टीम ने नौशाद, अनिल कुमार गुप्ता, आदिल को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर एक लाख बीस हजार रूपये, तमंचा, कारतूस, पैडल, एक जोडी झुमकी, एक जोड झाले, एक अंगूठी की बरामद कर भेजा जेल। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 20 जुलाई को थाना आरसी मिशन क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले, आदिल, अनिल कुमार गुप्ता, नौशाद को थाना आरसी मिशन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, माल भी बरामद किया है चौथे साथी की तलाश जारी है जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

