अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अहमदाबाद गुजरात वेटरन फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना दिवस पर थलतेज स्थित एआरए फुटबॉल अकादमी की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात वेटरन फुटबॉल की टीम बनी विजेता और गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन टीम के खिलाड़ी रेलकर्मी शकील अहमद को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ गोल कीपर घोषित किया गया। संगठन के अध्यक्ष अनंत माडप और और महासचिव अमित पाल के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट में अहमदाबाद जामनगर मेहसाणा गांधीधाम से 11 टीमों ने भाग लिया। उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने सभी खिलाड़ियों को श्रेय दिया। इस मौके पर शकील अहमद ने कहा कि, मैं अपने सीनियर मंडल रेल प्रबंधक सुधीर शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनूप त्यागी एवं अतुल त्रिपाठी अधिकारी का शुक्रजार हुं। इन सबके सहयोग से, मैं इतना खेल सका और रेल में अपना योगदान दे पाया।
