तीन वर्षीय मासूम बच्ची के यौन  उत्पीड़न मामले में महिला स्कूल टीचर भी हुई गिरफ्तार | New India Times

सुहेल फारूकी, मुंबई, NIT; ​तीन वर्षीय मासूम बच्ची के यौन  उत्पीड़न मामले में महिला स्कूल टीचर भी हुई गिरफ्तार | New India Timesतीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण के केस में एक इंटरनेशनल स्कूल की 31 वर्षीय स्कूल अध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला टीचर बच्ची को स्कूल की मचान पर ले जाती थीं जहां स्कूल का ट्रस्टी उसके साथ यौन उत्पीड़न करता था। वहीं मुख्य आरोपी स्कूल के ट्रस्टी को पुलिस ने 7 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में बच्ची के परिजनों ने 18 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने के दो दिन बाद अध्यापिका की गिरफ्तारी हुई। शिक्षिका को गिरफ्तार कर मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version