"खुशी के पाल" संस्था ने तीज कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न समाज की महिलाओं ने दिया एकता का परिचय | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"खुशी के पाल" संस्था ने तीज कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न समाज की महिलाओं ने दिया एकता का परिचय | New India Times

मानव सेवा को समर्पित संस्था “खुशी के पाल” ने तीज कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न समाज की महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषाओं में एकता का दिया परिचय। संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष में एक बार सभी सदस्यों और मित्रों का तीज कार्यक्रम आयोजित कर अपनी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की ओर से बेस्ट तीज क्वीन, बेस्ट डांस, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस के भी उपहार रखे गए थे।

श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि तीज क्वीन का इनाम श्रीमती स्नेहल चौहान को मिला। बेस्ट डांस का इनाम श्रीमती कंचन सलूजा को मिला। बेस्ट रैंप वॉक का इनाम श्रीमती नूपुर अग्रवाल को मिला। बेस्ट ऑल राउंडर का श्रीमती वंदना बागड़ी और बेस्ट ड्रेस का इनाम श्रीमती नेहा शर्मा को दिया गया। कंप्लीमेंट्री इनाम श्रीमती जौली चीमा, तान्या वासवानी, निकिता तापड़िया, सीमा सैनी, मान्य सबलानी, पूर्वा इन्हें श्रीमती राखी मिश्रा और जयश्री ठाकुर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक डांस और विभिन्न आयोजन के बाद स्वादिष्ट भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रिचा सलूजा, शिखा शर्मा, साक्षी माखीजा, मीनाक्षी शर्मा, सिल्की सलूजा, रितु कीर आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन फाल्गुनी सोनी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version