मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा ज़िला अध्यक्ष डा मनोज माने ने अपने पत्र क्रमांक BJP/BPR/128 दि. 26/6/2024 से नेपानगर पालिका वार्ड क्रमांक 23 में श्री कैलाश मांगीलाल वास्कले और शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 में श्री अशोक सीताराम निकम उप चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषित किए गए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने बताया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम, जिला प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू की सहमति से भाजपा के प्रत्याशियों का चयन किया गया है।
