केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनु भाकर के नाम से स्थापित शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन, ओलंपिक मेडलिस्ट से की वीडियो कॉल पर लम्बी बात | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240827-WA0034.mp4
New India Times

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने एक दिवसीय ग्वालियर दौरे पर थे। केंद्रीय मंत्री ने आज जन्माष्टमी के अवसर पर कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए, मंदिर जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना भी की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनु भाकर के नाम से स्थापित शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन, ओलंपिक मेडलिस्ट से की वीडियो कॉल पर लम्बी बात | New India Times

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के एतिहासिक जीवाजी क्लब में नई शूटिंग रेंज, क्रिकेट टर्फ़ व स्विमिंग पूल का उद्घाटन करने गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिस नवनिर्मित शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया उसे इस बार ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली प्रसिद्ध शूटर मनु भाकर के नाम पर रखा गया था।

केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद मनु भाकर को वीडियो कॉल लगाकर लम्बी बातचीत की, भरे मंच से सैकड़ों लोगों के सामने उन्हें बताया की आपके नाम पर एक नया शूटिंग रेंज ग्वालियर में स्थापित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने मनु भाकर को खुद के द्वारा राइफ़ल चला कर निशाना लगाने के बारे में बताया व अंत में मनु भाकर के माता पिता से भी बात की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version