बैनगंगा तट पर बाउंड्री वाल के नाम पर 3 लाख 82 हजार के घोटाले का आरोप, महाकौशल विकास प्राधिकरण राशि का मामला | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​बैनगंगा तट पर बाउंड्री वाल के नाम पर 3 लाख 82 हजार के घोटाले का आरोप, महाकौशल विकास प्राधिकरण राशि का मामला | New India Times
मप्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत छपारा में भ्रष्टाचार और घोटाले के नए नए कारनामे आए दिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना का सामने आया है, जिसमें लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है।​बैनगंगा तट पर बाउंड्री वाल के नाम पर 3 लाख 82 हजार के घोटाले का आरोप, महाकौशल विकास प्राधिकरण राशि का मामला | New India Timesदरअसल बैनगंगा नदी के तट के पास बाउंड्री वाल निर्माण के नाम पर 3 लाख 82 हजार रुपए बिना प्रस्ताव तथा बगैर तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृत से स्टेट बैंक छपारा से संबंधित दो फर्मों के नाम पर भुगतान कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना से छपारा बैनगंगा नदी के तट पर बाउंड्री वॉल के नाम पर पिछले दो माह के दौरान ग्राम पंचायत छपारा के सरपंच और सचिव ने दो अलग अलग फर्म क्रमशः वैभव लक्ष्मी स्टोन क्रेशर को 2 लाख 28 हजार 68 रुपये तथा शिव शक्ति सीमेंट एंड स्टील छपारा को 1 लाख 54 हजार रुपए भुगतान कर दिया है,जबकि नगंगा नदी के तट पर बाउंड्री वाल का निर्माण होना तो दूर तकनीकी शाखा के द्वारा लेआउट तक नहीं डाला गया है। यही नहीं बैनगंगा नदी के तट पर आज तक किसी तरह का कोई भी निर्माण में उपयोग किए जाने वाला मटेरियल डाला नहीं गया है।​बैनगंगा तट पर बाउंड्री वाल के नाम पर 3 लाख 82 हजार के घोटाले का आरोप, महाकौशल विकास प्राधिकरण राशि का मामला | New India Times

2 माह पहले 3 लाख 82 हजार का कर दिया भुगतान

महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना के नाम पर ग्राम पंचायत छपारा की सरपंच श्रीमती पूनम सैयाम और पंचायत सचिव प्रकाश भलावी ने पिछले दो माह पूर्व वैभव लक्ष्मी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के नाम पर बिल क्रमांक 53 दिनांक 27 अगस्त 2017 को 1 लाख 34 हजार 400 रुपए और बिल क्रमांक 101 दिनांक 27 अगस्त 2017 को इसी फर्म के नाम पर 10 हजार 500 रुपए भुगतान कर छपारा पंचायत के द्वारा कर दिया गया। इसी तरह वैभव लक्ष्मी स्टोन क्रेशर के नाम पर बिल क्रमांक 107 दिनांक 23 सितंबर 2017 को 22 हजार 368 रुपए तथा बिल क्रमांक 107 23 सितंबर 2017 को 37 हजार 175 रुपए तथा बिल क्रमांक 108 दिनांक 23 नवंबर 2017 को 23 हजार 625 रुपए इस तरह 2 लाख 28 हजार 68 रूपय का भुगतान 2 माह पहले वैभव लक्ष्मी स्टोन क्रेशर तथा वैभव लक्ष्मी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के नाम पर कर दिया गया। इसी तरह पंचायत के सरपंच और सचिव ने बिल क्रमांक 231 दिनांक 18 सितंबर 2017 को 1 लाख 12 हजार रुपए तथा बिल क्रमांक 232 दिनांक 18 सितंबर 2017 को 42 हजार रुपए इस तरह शिव शक्ति सीमेंट एंड स्टील छपारा के नाम पर एक ही दिनांक को 1 लाख 54 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस तरह ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने पिछले दो माह पूर्व उक्त दोनों फर्मों के नाम पर कुल 3 लाख 82 हजार 59 रुपए का भुगतान कर दिया गया जबकि बैनगंगा के तट पर आज दिनांक तक बाउंड्री वाल का निर्माण होना तो दूर निर्माण स्थल पर ना तो तकनीकी विभाग के द्वारा लेआउट डाला गया है और ना ही कोई निर्माण सामग्री पड़ी हुई है यही नहीं बिना प्रस्ताव तथा बगैर तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृति के 3 लाख 82 हजार 69 रुपए का भुगतान 2 माह पूर्व छपारा पंचायत के भ्रष्टाचारी सरपंच और सचिव के द्वारा उक्त दोनों फर्मों के नाम पर कर दिया जाता है। 

संबंधित फर्जीवाड़े मामले की शिकायत सीईओ जिला पंचायत सिवनी को 21 नवंबर 2017 दिन मंगलवार जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत छपारा के पंच शंभू दयाल सरयाम वार्ड क्रमांक 17 तथा सोना सैयाम पंच वार्ड क्रमांक 20 के द्वारा लिखित आवेदन देकर सरपंच सचिव के ऊपर तत्काल कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version