शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का किया जाता है आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का किया जाता है आयोजन | New India Times

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में थाना त्रिलोकपुर में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का किया जाता है आयोजन | New India Times

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। उपजिलाधिकारी इटवा एवं तहसीलदार इटवा को निर्देश दिया कि आवेदन कर्ताओ के सभी प्रार्थना-पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण कराये।

समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा पिछले थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार इटवा, प्रभारी निरीक्षक इटवा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article