शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक विकास भवन पर किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने किया। संचालन जिला महामंत्री राम सूरत यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने किया जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति के ब्योरा के अभाव में वेतन रोकने का सरकार के निर्णय पर विरोध जताया।
और उन्होंने कहा कि मानव संपदा पोर्टल की व्यवस्था एक अच्छी व्यवस्था है लेकिन उस पर सम्पत्ति के ब्यौरे के अभाव में कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्णय बहुत ही गलत है उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने महीने भर के किए गए कार्यों के बदले में वेतन पाता है इसलिए उनका वेतन रोका जानाप्रदेश सरकार की कुंठित भावना से प्रेरित लगता है। मैं सरकार से मांग करता हूंँ कि वह अपने इस निर्णय को वापस ले तथा पहले प्रदेश के सभी सांसद विधायकों का मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए जिससे उनके संपत्ति का ब्योरा देश को पता चल सके।
जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा एवं राजकुमार ने सरकार से मांँग किया है कि सरकार कार्यालय स्तर पर कर्मचारियों के मानव संपदा पोर्टल का रजिस्ट्रेशन तथा उसके संपत्ति का ब्योरा भरने की व्यवस्था बनाए, इसके लिए सभी कार्यालयध्यक्ष को आदेश हो कि वह स्पेशल व्यवस्था बनाकर सभी कर्मचारियों का संपत्ति का ब्योरा रजिस्टर्ड कराएं, क्योंकि इसमें फील्ड कर्मचारी हैं तथा कम पढ़े-लिखे कर्मचारी जो एंड्रॉयड मोबाइल, लैपटॉप नहीं चला पाते हैं उन्हें यह ब्योरा भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कार्यालयध्यक्ष को यह निर्देश हो कि वह एक स्पेशल कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर सभी कर्मचारियों का ब्योरा भरवाने का कार्य करें।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, राम सूरत यादव, राम मिलन पासवान, राम दुलारे यादव, उमेश कुमार सिंह, शमसुद्दोहा, राजकुमार, राम कुमार राव, परदेशी पासवान, परमेश्वर पासी, पिंटू कुमार, राकेश कुमार, बलराम, जय गोविन्द गौड़, विजय कुमार राम प्रवेश, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार गौतम, सोमनाथ सुरेश कुमार भारती, सुग्रीव, राजू प्रसाद, कमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
