निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के बैनर तले स्वच्छता चौपाल का आयोजन कर मौजूद लोगों को जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के बैनर तले स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा संदीप कुमार ने संबंधित वार्ड के निवासियों को कूडा पृथकीकरण की जानकारी दिया। जिसमें गीला कूड़ा-सूखा कूड़ा कैसे अलग-अलग देना है। इस संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वार्ड के सबसे कर्मठ सफाई कर्मचारियों को एसवीपीएस के माध्यम से पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर लिपिक आकाश शर्मा, सभासद रहमतुल्लाह सहित वार्ड के अन्य निवासी मौजूद रहे।
