जिला परिषद सदस्य ने डीएम को पत्र लिखकर एनटीपीसी से रोड बनवाने की अपील की | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जिला परिषद सदस्य ने डीएम को पत्र लिखकर एनटीपीसी से रोड बनवाने की अपील की | New India Times

पीछले दिनों का कहलगांव एनटीपीसी सत्कार चौक में एनटीपीसी के आसपास जजॅर सड़क एनटीपीस के खिलाफ अनिश्चितकाल भुख हड़ताल किया गया था। हड़ताल को लेकर के एनटीपीसी के अधिकारी एनटीपीसी से आस-पास के जजॅर सड़कों को एक सप्ताह के अंदर मोट्रेबुल करवाने और बाद में टेंडर निकाल कर रोड बनाने की आश्वासन दीये थे। रोड मैट्रैबुल होना शुरू भी हो गया था। लेकिन बाद में यह बंद कर दिया गया।

इसे लेकर के जिला परिषद सदस्य जनार्दन अज़ाद ने आज जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में आग्रह किया गया है कि 25 दिनों के अंदर करवाई की जाए। जिला परिषद सदस्य श्री आज़ाद ने पत्र में कहा है कि, इसके बाद भी एनटीपीसी अगर नहीं मानती है तो एक बड़े आंदोलन जन सहयोग से किया जाएगा।

मामले को लेकर एनटीपीसी पीआरओ रवी नारायण से आज गुरुवार की देर शाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ रोड को मोट्रैवुल किया गया है अन्य को किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पूजा के अंदर रोड बना दिया जाएगा

पत्र की कॉपी केन्द्रीय विद्युत मंत्री, केन्द्रीय कार्यालय एनटीपीसी, नई  दिल्ली, मुख्य महाप्रबंधक,  एनटीपीसी कहलगांव, एसएसपी भागलपुर, एसडीओ कहलगांव, डीएसपी कहलगांव, थानाध्यक्ष कहलगांव को दिया गया है
जिला परिषद सदस्य श्री अज़ाद ने कहा कि, एनटीपीसी के आस-पास के इलाकों की जर्जर सड़क है।

सत्कार चौक से कहलगांव मुख्य सड़क तक, सत्कार चौक से मुरकटिया तक,
सत्कार चौक से नारायणपुर तक, एनटीपीस गेट नंबर 1 से महेशमुंडा, खरवा टोला होते हुए एमजीआर तक, मुरकटीया चौंक से नन्दलालपुर तक, मुरकटीया चौंक से श्यामपुर होते हुए।

जिला परिषद सदस्य श्री आजाद ने आरोप लगाया कि सीएसआर फण्ड की खपत परियोजना प्रभावित सड़कों को छोड़कर अन्य इलाकों में करना जाँच का विषय है।

श्री आजाद ने कहा कि, एनटीपीसी जल्द से जल्द परीयोजना के आस-पास की सड़कों को सही करें। नहीं तो आंदोलन में किसी भी तरह का अप्रिया घटना घटती है तो उसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन ज़िम्मेदार होगी।

श्री आजाद ने कहा कि, एनटीपीसी जल्द से जल्द परियोजना के आस-पास की सड़कों को सही करे। नहीं तो आंदोलन में किसी भी तरह का अप्रिया घटना घटती है तो उसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन ज़िम्मेदार होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article