मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुधवार को भोपाल में संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 में शिरकत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला महामंत्री भोपाल पहुंचे। उक्त सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 के पंजीयन के अवसर पर बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने और जिला महामंत्री चिंतामन महाजन का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भोपाल के जिला संयोजक श्री शैलेंद्र निकम ने जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री का स्वागत किया।
