वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बदलते मौसम के कारण हो रहे परिवर्तन से खांसी, जुखाम, बुखार जैसी बीमारियां हो रही है। वहीं इस मौसम में डेंगू व मलेरिया भी अपने पैर पसार रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में उन स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां पर ऐसे रोगी अधिकता में मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सीएससी मितौली के अंतर्गत अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह की निगरानी में गांव कर्मानी, रसूलपुर और बिछिया में स्वास्थ्य शिविल लगाए गए, जहां जांच के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इसी तरह धौरहरा सीएससी अधीक्षक डॉ रवि सिंह के नेतृत्व में गांव नारायणपुर परसा, मूसेपुर व औरंगाबाद में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जहां गांव मूसेपुर में 60 मरीज देखे गए व 44 जांच की गई, नारायनपुर परसा में 36 स्लाइड बनाई गई पांच आरडीटी टेस्ट सभी नेगेटिव थे। बुखार के 19 मरीज मिले। नौरंगाबाद गांव कुल 32 मरीज देखे गए, 11 बुखार के मरीज मिले, आरडीटी 6 स्लाइड सभी नेगेटिव रही।

बेहजम सीएचसी के अंतर्गत गांव सरइयन व गौरिया में हेल्थ कैंप लगाया गया यहां ग्राम गौरिया में 47 मरीज देखे गए 22 की जांच की गई। गांव पड़री में कल 50 मरीज देखे गए 18 मलेरिया की जांच की गई जो सभी नेगेटिव थे, सामान्य बुखार के 27 मरीज मिले। फरधान सीएचसी के गांव करनपुर व राजगंज में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सीएससी खमरिया व गोला के अंतर्गत भी कैंप का आयोजन किया गया। सभी जगह एंटी मलेरिया कैंपेन के तहत साफ सफाई की व्यवस्था डोर टू डोर बुखार से पीड़ित मरीज की पड़ताल भी की गई। वहीं एंटी मलेरिया कैंपेन के तहत छिड़काव भी कराया गया।
