आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर भिंड जिला में आप कार्यकताओं ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र), NIT; ​आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर भिंड जिला में आप कार्यकताओं ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesआम आदमी पार्टी की जिला इकाई भिण्ड के पदाधिकारियों ने मेहगांव में एकजुट होकर, कल दिनांक 20.11.2017 को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल जी की गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी के विरोध में मेहगांव कस्बे की गली गली जाकर रैली निकालकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा पुलिस थाने में जाकर, थाना प्रभारी के समक्ष सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। ​आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर भिंड जिला में आप कार्यकताओं ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesइस मौके पर भिण्ड-दतिया क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी डॉ. दिलीप मिश्रा एवं सह लोकसभा प्रभारी राजेश गुर्जर एवं भिण्ड विधानसभा सह संगठन प्रभारी प्रशांत थापक, अनूप कुमार दीक्षित एवं साकेत सक्सेना, संजय सोनी, हरिनारायण शर्मा एवं गोहद विधानसभा प्रभारी बबलू शाह, किसान मोर्चा राजकुमार राजावत एवं मेहगांव विधानसभा प्रभारी विवेक शर्मा, सह प्रभारी राधामोहन दांतरे, विकास शर्मा, ईश्वर पाल, सतेंद्र राजावत, दिलीप माहोर, नाथू रावत, महेश गुर्जर, महिला विंग सचिव जुली तोमर, मुन्नी देवी एवं एक सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version