अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

व्हाट्सएप ग्रुपों में मध्य प्रदेश पुलिस के एप का APK फाईल को शेयर किया जा रहा है। जिसे लेकर भोपाल साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि वर्तमान में देखने में आया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में मध्य प्रदेश पुलिस के एप का APK फाईल को शेयर किया जा रहा है। उक्त एप मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा शेयर नहीं किया गया है तो आपसे अपील है कि उक्त एप्पलीकेशन फाईल को फोन में डाऊनलोड ना करें एवं न ही इंस्टाल करें। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किए गए अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करें। केवल आधिकारिक स्रोतों से ऐप डाउनलोड करें। दो-स्तरीय प्रमाणीकरण सक्रिय करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।
किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर नेशनल सायबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930 अथवा भोपाल सायबर क्राइम हेल्पलाईन नंबर 9479990636 पर शिकायत दर्ज करें।
