बहराइच जिला अस्पताल में जानवरों से बुरा है मरीजों का हाल, पूरी तरह लापरवाह हो रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​

बहराइच जिला अस्पताल में इन दिनों जानवरों से भी बुरा हाल मरीजों की हो गई है। मरीजों के प्रति पूरी तरह से यहां के स्वास्थ्य कर्मी लापरवाह हो गए हैं। इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है कहते हैं कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं।​बहराइच जिला अस्पताल में जानवरों से बुरा है मरीजों का हाल, पूरी तरह लापरवाह हो रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी | New India Timesये आज की तस्वीरें हैं जिला अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड की। ये इस वीडियो और फोटो में एक अधेड़ मरीज बिना कपड़ों के इतनी ठंडक में जमीन पर पड़ा हुआ है, कहने को तो अस्पताल में स्टाफ की तैनाती मरीज की देख-भाल के लिए लगाई जाती है पर इन स्वास्थ कर्मियों की लवारवाही इतनी ज्यादा हो गयी है कि जमीन में मरीज कई कई दिनों तक पड़े रहते हैं, पर इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। शायद उच्च अधिकारियों के नाक के नीचे मरीजों की जान का खेल खेला जा रहा है पर उच्च अधिकारियों की कुंभकर्णीय नींद टूटने की कोई उम्मीद नही दिखती नजर आ रही है। ​बहराइच जिला अस्पताल में जानवरों से बुरा है मरीजों का हाल, पूरी तरह लापरवाह हो रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी | New India Timesबहराइच जिला अस्पताल में आये दिन मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से विवाद होते रहते हैं पर जिम्मेदारी की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही न होने से लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अधेड को लावारिस बताया जा रहा है और यह मरीज जमीन में पड़ा धूल फांक रहा है पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version