अविनाश द्विवेदी, कटनी ( मप्र ), NIT;
विजयराघवगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कटनी कलेक्टर के मार्गदर्शन पर इन दिनों शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार शिविर के माध्यम से करने का आदेश दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल स्वच्छ जल पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पुरस्कार वितरण भी किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत बरहटा में कल 20 नवंब 2017 को माध्यमिक शाला में जल स्वक्षता के सम्बन्ध में स्कूल रैली एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें से रंगोली, चित्रकला, भाषण, निबंध, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जल स्वक्षता के विषय में रोशनी डालीईगई। रैली निकाल कर स्वच्छ भारत के नारे लगाते हुए बच्चों ने साफ सफाई पर भी जोर डाला। छात्रों के द्वारा इन कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि अपने आस पास स्वच्छता रखें। जल स्वच्छ ही उपयोग करें। छात्रों में काफी जोश व जुनून देखा गया। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्य क्रम किया गया जिसमें ग्राम पंचायत स्तरीय सभी पंच, सरपंच एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही स्कूल प्रतियोता के समापन उपरांत प्रथम ,दिव्तीय, तृतीत्य स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों में विघालय से सभी शिक्षक एवं विभिन्न अधिकारियों के साथ साथ विभाग की ओर से लक्ष्मण बुनकर ब्लाक समन्वयक वि.गढ़ महेंद्र दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक समन्वयक लक्ष्मण बुनकर द्वारा किया गया, जिन्होंने सक्रीय सहभागिता निभाई तथा ब्लाक समन्वयक लक्ष्मण बुनकर ने अपने उद्बोधन देते हुए कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा शिवराज सिंह चौहान स्वच्छ भारत के लिए कई योजनाओं का संचार कर रहे हैं। स्वच्छ जल से जहाँ बीमारियां नष्ट होती हैं वहीं अपना समाज भी स्वच्छ रहता है। खुले में शौच न करें, शौच के पश्चात हाथ अच्छे से साफ करें, पीना का पानी ढक कर रखें तथा शुद्ध जल ही पिएं, इन विचारों के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
