नोटबंदी की हकीकत जनता को बताने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन   | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​नोटबंदी की हकीकत जनता को बताने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन   | New India Times मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही असुविधा के बावजूद बीजेपी के लोग जनता को गुमराह और भ्रमित कर रहे हैं घ जबकि हकीकत यह है कि कल कारखाने बँद हो रहे हैं और मजदूर अपने घरों की और पलायन कर रहे हैं। सिर्फ जनता को भविष्य में होने वाले फायदे का झांसा दिया जा रहा है,  जबकि जनता वर्तमान मे गड्ढे में जा रही है। इसी को लेकर प्रदेश कॉंग्रेस के आवाहन पर 6  जनवरी को कॉंग्रेस प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी।​नोटबंदी की हकीकत जनता को बताने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन   | New India Times प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार की नोटबंदी की सच्चाई अब सबके सामने आने लगी है। न तो कालाधन वाला कोई जेल गया और न किसी बड़े भष्टाचारी को सूली पर टाँगा गया। अलबत्ता नोटबंदी की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत ज़रूर हो चुके है। मोदी सरकार के मंत्री और उनके नेता चेन की बंसी बजाकर विपक्ष को कोस कर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। लोगों को हकीकत बताने के लिये कांग्रेस 6 जनवरी को पूरे देश मे विरोध प्रकट करेगी।​

नोटबंदी की हकीकत जनता को बताने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन   | New India Timesआज भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नोटबंदी से पैदा हुये हालात से घर घर जाकर जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराए  जाने का निर्णय लिया गया। कल दोपहर दो बजे से धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च करते कांग्रेस कार्यकर्ता जायेंगे। बेठक मे केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रितुयू कन्ट, भोपाल प्रभारी हामिद कुरेशी,  महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान,  विभा पटेल,  आनंद तारण,  राशिदा मुस्तफा,  गीता मिश्रा,  पूर्णिमा सिंह,  संतोष कसाना,  यशोदा पाण्डे,  आरती भगोरिया,  प्रेमलता सैनी,  शाबिस्ता,  जकी शमीम,  नासिर,  मीना यादव,  गुड्डू चौहान,  गिरिश शर्मा,  मोनु सक्सेना,  अमित शर्मा,  पवित्र कौर आदि मौजुद थे।​नोटबंदी की हकीकत जनता को बताने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन   | New India Timesमध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मांडवी चौहान ने मीडिया को बताया कि बीते तीन वर्षों से रईसा मलिक, महिला कांग्रेस भोपाल की जिला अध्यक्षा थी। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में बदलाव करते बुधवार को वार्ड क्रमांक 29 की कांग्रेस पार्षद संतोष कंसाना को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा बनाया गया है। वहीं पूर्व अध्यक्षा रईसा मलिक को प्रमोट करते हुए उन्हें महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version