गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार दिनांक 20-08-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई की गयी।
जन सुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस कार्यालय में आये आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिकायतकर्ताओं को शीघ्र वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई के दौरान स्टेनो सूरज मुदगल उपस्थित रहे।
